फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: हरियाणा में दोपहर को बदमाशों ने बीच चौक पर की हवाई फायरिंग, लोगों में दहशत

Tue, 05 Aug 2025 04:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना

सार

मंगलवार दोपहर अचानक नरवाना शहर के मोर पत्ती मोहल्ले में बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।  फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाना शहर के मोर पत्ती मोहल्ला स्थित बड़े दरवाजे के पास मंगलवार दोपहर अचानक हुई हवाई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व नरवाना टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर आजाद सिंह ने बताया कि चौक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान की जा सके। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग की आवाज काफी तेज थी, जिससे डर का माहौल बन गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि फायर किसने और किस मकसद से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें