फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिवाना माल में कंबाइन की चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
14जेएनडी28: खेतों गेहूं व फाने जलकर हुए राख। संवाद
विज्ञापन
जींद। सिवाना माल गांव में कंबाइन से निकली चिंगारी के कारण खेतों में आग लग गई। लगभग 3 एकड़ गेहूं की फसल और 29 एकड़ फाने जल गए। घटना के बाद किसान गांव से आठ ट्रैक्टर व हैरो जोड़कर खेतों में पहुंचे और चारों तरफ जमीन की जोताई कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन दमकल टीम करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। बाद में दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर आग को बुझाया।
आग लगने से कई किसानों की फसल को नुकसान हुआ। रामचंद्र (1 एकड़ गेहूं और 4 एकड़ फाने), जग्गी (8 एकड़ फाने), राजा (1.5 एकड़ फाने), नेसु (6 एकड़ फाने), रामफल पंडित (1 एकड़ गेहूं और 11 एकड़ फाने) और कुलदीप (1 एकड़ गेहूं) की गेहूं की फसल जल गई। कुलदीप ने गांव सिवाना माल में ठेके पर जमीन ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें