फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिनेस क्लब ने मनाया स्थापना दिवस व बैसाखी उत्सव

विज्ञापन
14जेएनडी29: लिनेस क्लब की नवनियुक्त प्रधान नूरी भारद्वाज के साथ उनकी पूरी कार्यकारिणी। संवाद - फोटो : बाबागंज में पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए जार लेकर पहुंचे लोग।
विज्ञापन
जींद। शहर के होटल उमराव इन में लिनेस क्लब ने मंगलवार को स्थापना समारोह एवं बैसाखी उत्सव का आयोजन किया। इसमें प्रधान समेत पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नूरी भारद्वाज को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट 2026 लायन सुमन मित्तल ने शिरकत की। इसमें नई कार्यकारिणी में पूजा मित्तल को संरक्षक , रिचा जैन को उपाध्यक्ष, आरती गर्ग को कोषाध्यक्ष, सविता रोहिला को सचिव और पूजा गोयल को पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
इस कार्यक्रम में इंडक्शन ऑफिसर के रूप में लायन शशि कुथियाला तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लायन इंदु मेहता भी शामिल हुई। समारोह के दौरान क्लब की नई टीम को शपथ दिलाई गई और आगामी वर्ष के लिए सामाजिक सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

क्लब की ओर से महिलाओं के उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की योजना है। कार्यक्रम में बैसाखी पर्व को पारंपरिक अंदाज में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें