22जेएनडी18-घिमाना गांव के खेतों में लगी आग। स्रोत किसान
जींद। घिमाना गांव के खेतों में मशरूम के पांच शेडों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। काम कर रहे किसान और मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन उससे आग नहीं बुझ पाई। फिर दो और अन्य गाड़ी पहुंची, तब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
घिमाना गांव निवासी किसान सुंदर ने बताया कि वह पिछले तीन साल से अपने खेत में मशरूम की खेती कर रहा है। उसने इस बार पांच शेड में मशरूम की खेती की हुई है। शनिवार को वह और 8-10 मजदूर शेड में काम कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें आग लगने का पता चला। तुरंत वह शेड के नीचे से जान बचाने के लिए भागे। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। फिर डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और ज्यादा भड़क गई। इसके बाद दो और गाड़ियों को बुलाया गया। उन तीनों गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने आरोप लगाया कि यह आग खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। यह बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। उसने बताया कि आग लगने से उसे करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
22जेएनडी18-घिमाना गांव के खेतों में लगी आग। स्रोत किसान