फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेक्टर 8 में लगेंगे नए ट्रांसफार्मर, गर्मी में मिलेगी निर्बाधित बिजली

विज्ञापन
22जेएनडी15-सेक्टर आठ स्थित स्ट्रीट लाइट का फोटो, जिसकी मरम्मत एचएसवीपी की ओर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में रहने वाले लोगों को गर्मियों में बिजली से संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एचएसवीपी की ओर से सेक्टर आठ में 200 केवी के चार ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। वहीं, सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए 27 लाख 56 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं, चारों सेक्टरों की आउटर व अंदर वाली स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इसमें सफीदों के सेक्टर आठ में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी शामिल है। इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। इसकी ऑनलाइन बिड मार्च माह के अंतिम सप्ताह में खुलेगी। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी की ओर से काम किया जाएगा। ऐसे में चारों सेक्टरों में रहने वाले आठ हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा।
सेक्टर छह, सात, आठ व नौ शहर के पॉश क्षेत्र में आते हैं। यहां सिविल लाइन थाना, पॉलीक्लीनिक समेत कई निजी अस्पताल भी हैं। चारों सेक्टरों में 2500 मकान हैं। इसमें लगभग आठ हजार की आबादी है। सेक्टरों की सड़कें निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, नरवाना-रोहतक हाईवे व सफीदों रोड को जोड़ती हैं। ऐसे में यहां वाहनों का आवागमन ज्यादा है। इसके अलावा सेक्टरवासी सुबह और रात को सड़कों पर सैर करते हैं। स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते रात के समय सेक्टरवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। सेक्टर आठ के प्रधान सतबीर बांगड़, जगबीर बूरा, सतपाल, संदीप, पाल सिंह, कप्तान और अमित मोर ने कहा कि अगर सेक्टर आठ में ट्रांसफार्मर लगते हैं, तो लोगों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत से लोगों को सुबह-शाम के समय सैर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
एचएसवीपी का प्रयास है कि सेक्टरवासियों को बेहतर सुविधा दी जा सके। इसके लिए शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर आठ में ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर छह, सात, आठ और नौ में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर लगाए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद संबंधित एजेंसी काम करेगी।
विज्ञापन

-अमित जेई, इलेक्ट्रिकल, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें