फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनान के गांव के पास चलती गाड़ी में लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
किनाना गांव के पास जलती गाड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
किनान गांव के पास मंगलवार शाम करीब आठ बजे चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। इसमें चालक किनाना गांव निवासी राममेहर ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। हालांकि गाड़ी से उतरते समय राममेहर झुलस गया। उन्हें जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

किनाना गांव निवासी राममेहर ने बताया कि वह टाटा मैजिक गाड़ी चलाता है। मंगलवार को वह जींद से अपने घर गांव किनाना जा रहा था। जब गांव के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी में आग लग गई। जब तक राममेहर कुछ समझ पाते, आग पूरी गाड़ी में फैल गई। इसी दौरान राममेहर ने आननफानन में गाड़ी को सड़क से नीचे उतारा और बाहर निकला। इस दौरान उसके बाजू पर आग की लपटें लग गई। उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें