फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राइस मिल में लगी आग, दो घंटे में पहुंचे दमकल कर्मी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
27जेएनडी27: सफीदों राइस मिल में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
जींद। गांव खेड़ा खेमावती से धर्मगढ़ बोहली रोड स्थित श्री राधे राधे राइस मिल में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन 2 घंटे तक दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। आग लगने का कारण खेतों में लगी आग से आई चिंगारी को बताया जा रहा है। आग से मिल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी राम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने पानीपत में दमकल विभाग को फोन कर गाड़ी की मांग की लेकिन देर शाम तक गाड़ी नहीं पहुंची। राइस मिल संचालक अनिल जिंदल ने बताया दोपहर के समय मिल के पीछे एक किसान के खेत में गेहूं के अवशेषों में आग लगी हुई थी।
आग की चिंगारी हवा में उड़कर उनकी राइस मिल में आ पहुंची। चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और मिल में रखी धान की बोरियां, टीन शेड व जमीन पर रखी लकड़ी की करेट जल गई।
विज्ञापन

उन्होंने दमकल विभाग में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भिजवाने की मांग की थी लेकिन दो घंटे के इंतजार के बाद भी गाड़ी नहीं आई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों व आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल की पाइप, पानी की बाल्टी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती ही गई। आग बुझाने के लिए लोगों ने सफीदों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में एक साथ 20 से ज्यादा स्थानों पर आग की घटना हुई थी। इस कारण राइस मिल में गाड़ी नहीं पहुंच पाई। बाद में गाड़ी भेजकर आग पर काबू पा लिया गया था।
-विजय ग्रोवर, ऑपरेटर अग्निशमन विभाग जींद।

27जेएनडी27: सफीदों राइस मिल में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें