सफीदों। सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने 12 गांवों का दौरा कर खेतों में फसल अवशेष को जलाने की घटना का मुआयना किया। इस दौरान कृषि विभाग के एसडीओ सुशील कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सफीदों के एक किसान ने फसल अवशेष को जलाया था जिसे बुझाने का निर्देश दिया। किसान को चेतावनी दी। एक किसान पर 2500 जुर्माना भी लगाया।
एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने सहारनपुर, निम्नाबाद, डिडवाडा, भुसलाना, खातला, बसीनी, बडोद व अंटा आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जिस खेत में पराली जलने की घटना घटती है तो जमीन के मालिक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने खेत के मालिकों से कहा है कि वे अपनी जमीन पर पराली को न जलने दें, अगर जमीन ठेके पर दी हुई है तो ठेके पर लेने वाले किसान को भी पराली न जलाने बारे कहें। उन्होंने ग्राम सचिवों, पटवारियों एवं कृषि विभाग के कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में इस बात को किसानों तक भी पहुंचाए ,पराली जलने से मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक करें।