फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नवीन भाटिया बने पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य

Fri, 20 Oct 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पार्षद नवीन भाटिया को पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति नपा में आयोजित पार्षदों की बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने की। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, पालिका सचिव विक्रमजीत सिंह व लेखाकार मुकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड नंबर 10 के पार्षद नवीन भाटिया को पेमेंट अप्रूवल कमेटी का सदस्य चुना गया। सभी पार्षदों ने उनकी नियुक्ति का तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत किया। चेयरपर्सन अनीता अधलखा ने बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार पीएसी कमेटी का होना जरूरी है। इस कमेटी नप चेयरमैन, उपप्रधान, सचिव, संबंधित वार्ड का पार्षद तथा चुने गए सदस्यों को शामिल किया गया है। पचास लाख रुपये तक का विकास कार्यों की पेमेंट का अधिकार गठित पीएसी को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें