फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के साइबर सेल में भिड़े दो पुलिसकर्मी

Sat, 06 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जाता है कि इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी ने अपने पास मौजूद असलाह को ही बाहर निकाल लिया और हवा में लहराने लगा। इसकी शिकायत पुलिस कर्मी ने एसएसपी अभिषेक जोरवाल को की है।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत बिश्रोई को सौंप दी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हवलदार किसी कार्य के लिए साइबर सैल में पहुंच गया।

जहां तैनात दूसरे पुलिस कर्मी के साथ कागजातों को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों ही पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए।

बताया जाता है कि इस दौरान साइबर सैल के तैनात पुलिस ने दरवाजा बंद कर लिया और अपने पास मौजूद असलाह को निकालकर लहराने लगा।

असलाह दिखाते हुए उसने धमकी भी दी। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मी ने इसकी शिकायत एसएसपी अभिषेक जोरवाल तथा टेलीकॉम विभाग के एसपी को इसकी शिकायत की है।

एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि साइबर सैल में दो पुलिस कर्मियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। असलाह दिखाने की फिलहाल कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंप दी गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें