फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व ट्रक की जोरदार टक्कर, दो भाइयों की मौत

Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव पौली निवासी प्रदीप (24) उसका भाई अजीत (20) अपने गांव के ही दोस्त जितेंद्र व संदीप के साथ कार में सवार होकर शनिवार सुबह गुड़गांव के लिए निकले थे।

गांव पौली व लाखनमाजरा के बीच उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। कार में सवार प्रदीप तथा उसके भाई अजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार जितेंद्र व संदीप गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक भेजा। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में ले लिया और सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया या है।

दो भाइयों की मौत से गांव में मातम
हादसे में दो भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही गांव पौली में मातम का माहौल बन गया। मरने वाले प्रदीप व अजीत गांव के सत्यवान के बेटे थे। सत्यवान को दो लड़के तथा एक लड़की है।
विज्ञापन


लड़की की शादी कई वर्ष पहले हो चुकी है, जबकि उसके दोनों बेटों की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया कि प्रदीप व अजीत गुड़गांव में गाड़ी चलाने का काम करते थे।

गत दिवस ही वह गांव आए थे और शनिवार सुबह गुड़गांव जाने के लिए घर से निकले थ।े गांव से कुछ ही दूरी पर ही सड़क हादसे का शिकार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें