फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रिटायर्ड कर्मचारी एसो. सफीदों के प्रधान बने फतेह

विज्ञापन
18जेएनडी09: सफीदों में रिटायर्ड कर्मचारी अ​धिकारी एसोसिएशन की बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी एसोसिएशन ब्लॉक सफीदों की बैठक कश्यप धर्मशाला में निछावर सिंह सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें फतेह सिंह को प्रधान चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला प्रधान किताब सिंह भनवाला, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलवान सिंह डीपीई और सतबीर सिंह देशवाल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में सतबीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, रामस्वरूप को उपप्रधान, रमेश मलिक को महासचिव, शिवकुमार शर्मा को सहसचिव और अजमेर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टेकराम मलिक, छबीलदास और ईश्वर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में शेष कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न होने पर सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें