फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति में बदलाव: हरियाणा में धार्मिक और निजी कार्यक्रमों में भाजपा-जजपा नेताओं के आने पर विरोध नहीं करेंगे किसान, रखी ये शर्त

Thu, 21 Oct 2021 03:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा में जगह-जगह भाजपा और जजपा नेताओं को कार्यक्रमों में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। अब किसानों ने धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान विरोध से भाईचारा खराब होने की आशंका जाहिर करते हुए रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भाजपा और जजपा नेताओं के विरोध की रणनीति में किसानों ने बदलाव किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने धार्मिक या निजी कार्यक्रम में पहुंचने वाले नेताओं का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि यह भी कहा कि इन कार्यक्रमों में भी यदि राजनीतिक बैनर या भाषणबाजी होती है तो विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बताचीत करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि यदि कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, उसमें किसी भी नेता का बैनर या भाषणबाजी नहीं होगी तो, वह उस कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे। भाजपा-जजपा नेता जहां भी भाषणबाजी करेंगे या उनका कार्यक्रम में बैनर लगा होगा, तो उसका संयुक्त किसान मोर्चा विरोध करेगा।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: डीएपी का विकल्प बनेगी गाय के गोबर से बनी जैविक खाद, प्रमाणिकता के बाद अगले साल मार्केट में आएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा के सदस्य पहलवान सतबीर बरसोला, कैप्टन भूपेंद्र जागलन, बिजेंद्र संधु ने कहा कि भाजपा धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में प्रदेश का भाईचारा खराब करना चाहती है। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा व जजपा नेता भाग लेकर लोगों को लड़वाना चाहते हैं। मगर इस साजिश में भाजपा-जजपा को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें