फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान की धीमी खरीद और उठान न होने से किसान परेशान

Sat, 19 Oct 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में इतना ज्यादा पीआर धान पहुंच चुका है कि मेन गेट के बाहर भी धान के ढेर लग गए हैं। पूरी मंडी में धान के बैगों की कतार और ऊंची तह लगनी शुरू हो गई है, लेकिन न तो धान समय से बिक रहा और न ही उसका उठान हो रहा है। धान का उठान धीमी गति से होने की वजह से मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं बची है, क्योंकि चारों तरफ धान से भरे बैग रखे हुए हैं।
विज्ञापन

कई दिन से किसानों का धान मंडियों में पड़ा होने की वजह से किसानों को मंडियों में रुकना पड़ रहा है। इससे उनके दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। मंडी में धान बेचने आए रमेश, रोशन व ईश्वर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 5-6 दिन से धान बिकने का इंकजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मौसम भी बदल रहा है। अगर बारिश हो गई तो मंडी में पड़ा धान खराब हो जाएगा।
रातभर देते हैं पहरा

मंडी में एक जगह बैठकर चाय पी रहे किसान प्रीतम, शमशेर, चांदी, करण सिंह व महाबीर ने कहा कि यदि धान की खरीद हो गई होती तो यहां पर बैठकर चाय नहीं पी रहे होते। उन्होंने कहा कि वह सात-आठ दिन से मंडी में बैठकर धान की रखवाली कर रहे हैं। दिन-रात पहरा दे रहे हैं। उन्हें डर है कि धान की खरीद होने तक कहीं उनका खुले में पड़ा धान चोरी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें