25जेएनडी22: बैठक में भाग लेते हुए अभिभावक व अध्यापक। संवाद
- फोटो : अस्पताल में मरीजों की जांच करने को खून का सैंपल लेते अखिलेश कटियार।
नरवाना। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में शनिवार को अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि बैठक में विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की प्रगति, आगामी परीक्षाओं की तैयारी और शिक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। अभिभावकों को सोशल मीडिया से अवगत करवाया तथा अभिभावकों के सुझाव मांगे गए।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बैठक के दौरान शीतकालीन अवकाश में दिए गए गृहकार्य पर अभिभावकों से विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि गृहकार्य का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक क्षमता को और अधिक विकसित करना है। इसके साथ ही अभिभावकों को यह भी सुझाव दिया गया कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और उनकी दिनचर्या को सही दिशा में मार्गदर्शित करें। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने कहा कि छात्रों की सफलता के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। इस प्रकार की बैठकों से बच्चों की शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है।