फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में किसानों को न हो असुविधा, सुचारू रखें घरेलू गैस की आपूर्ति : डीसी

विज्ञापन
07जेएनडी17: लघु सचिवालय में अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में फसल खरीद और घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने संबंधित विभागों की बैठक ली। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से चले।
विज्ञापन


सरसों व गेहूं की नियमानुसार बिक्री के दौरान अनाज मंडियों व खरीदारी सेंटरों पर किसानों को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। डीसी ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर सुचारू रूप से उपलब्ध होने चाहिए।
वहीं दूसरी ओर बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी वीसी के माध्यम से जुड़े और सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में प्रवासी श्रमिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ई-खरीद प्रक्रिया पर कार्रवाई करते हुए वेरिफिकेशन का कार्य समय रहते पूरा किया जाए ताकि अधिक फसल आने पर मंडियों में जाम की स्थिति न बने। फसल खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से देरी न हो और फसल खरीद का कार्य तेजी से किया जाए ताकि मंडियों में भीड़ ना लगे।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं जिससे उनकी फसल बिक सके। डीसी ने लिफ्टिंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, नगरायुक्त सुरेंद्र सिह,जीएम रोडवेज राहुल जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार आर्य, सप्लाई इंचार्ज अमित सैनी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें