फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा मंडी में सर्वर डाउन होने से गेट पास के लिए भटकते रहे किसान

विज्ञापन
07जेएनडी24:अलेवा अनाज मंडी के मेन गेट के सामने लगी ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। अलेवा अनाज मंडी में मंगलवार को पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के कारण गेहूं की खरीद प्रक्रिया ठप हो गई। साइट बंद होने से एक घंटे से अधिक समय तक किसानों के गेट पास नहीं कट सके। मंडी गेट से बीडीपीओ कार्यालय तक ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

इसके चलते डाठरथ मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख अलेवा पुलिस मौके पर पहुंची और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से समन्वय कर मैन्युअल गेट पास कटवाना शुरू किया। मैन्युअल व्यवस्था शुरू होने के बाद ही ट्रैक्टरों का मंडी में प्रवेश संभव हो सका जिससे किसानों और आढ़तियों ने राहत की सांस ली।
व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान गोबिंद लोहान ने बताया कि यह समस्या प्रदेश स्तर पर तकनीकी खराबी के कारण आई थी। लगभग एक घंटे बाद साइट सुचारू हुई तब जाकर व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें