फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच के लिए हरियाणा से किसान रवाना: बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पुलिस तैनात, खुफिया विभाग अलर्ट

Thu, 14 Mar 2024 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के नरवाना, उचाना, जुलाना के रेलवे स्टेशनों से भी काफी संख्या में किसान ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां के नेतृत्व में लगभग 100 किसान रात को यहां गुरुद्वारा में रूके थे।
विज्ञापन
दिल्ली कूच के लिए किसान रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिल्ली में होने वाली किसान महापंचायत के लिए जिले के काफी संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच किया है। रात को काफी किसान यहां गुरुद्वारा तेगबहादुर में रुके थे, जो सुबह छह बजे ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं, बसों में भी काफी संख्या किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर तैनात रही।

विज्ञापन


विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां के नेतृत्व में लगभग 100 किसान रात को यहां गुरुद्वारा में रूके थे। सुबह यह लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों की मांग पूरी करने के लिए भी नारेबाजी की। वीरवार सुबह नरवाना, उचाना, जुलाना के रेलवे स्टेशनों से भी काफी संख्या में किसान ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें