फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मापदंड पूरे होने के बावजूद धान खरीद से इंकार, नगूरां में भड़के किसान

विज्ञापन
फोटो02जेएनडी22- नगूरां खरीद केंद्र पर 13 प्रतिशत नमी के साथ फसल को दिखाते किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। खरीद के निर्धारित मापदंड पूरे होने के बावजूद धान की पीआर किस्म की खरीद नहीं होने पर बुधवार को नगूरां खरीद केंद्र में किसानों ने रोष जताया। किसानों ने हैफेड की खरीद अधिकारी पर बिना जांच किए फसल खरीदने से मना करने और 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मिलर को धान देने की बात कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसानों ने अधिकारी को बदलने और खरीद सुचारु करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। किसान नरेंद्र, मनोज, शिशन, सुमित, महाबीर और रामफल ने बताया कि वह एक सप्ताह से अधिक समय से साफ-सुथरी धान लेकर खरीद केंद्र पर बैठे हैं लेकिन उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही।
किसानों का आरोप है कि धान में नमी अधिक होने की बात कहकर खरीद अधिकारी उन्हें एक-दो दिन इंतजार करने को कह देती हैं। किसानों के अनुसार, उनकी फसल में नमी की मात्रा करीब 13 प्रतिशत है और वे खरीद के निर्धारित मानकों पर खरी उतरती है। इसके बावजूद खरीद नहीं की जा रही। किसानों ने बताया कि वे 20 अक्तूबर को धान लेकर खरीद केंद्र पहुंचे थे।
विज्ञापन

लंबे समय से मंडी में पड़ी ढेरियों में अब कोपलें निकलने लगी हैं। किसानों का आरोप है कि आढ़तियों के कहने और नमी की मात्रा दिखाने के बावजूद खरीद अधिकारी फसल खरीदने से इन्कार कर रही हैं। उन्हें धान सुखाने के लिए डीजल खर्च करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारी बिना नमी की जांच किए सीधे 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मिलर को धान देने की बात कहती हैं। इससे अधिक भाव पर फसल बेचने के लिए किसान और आढ़ती को खुद मिलर का प्रबंध करने को कहा जा रहा है।

40 हजार क्विंटल आवक, खरीद करीब 19 हजार क्विंटल
किसानों के अनुसार, नगूरां खरीद केंद्र पर अब तक करीब 40 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जबकि लगभग 19 हजार क्विंटल की ही खरीद हुई है। करीब 12 हजार क्विंटल धान का उठान हुआ है। किसानों का कहना है कि 15 नवंबर तक खरीद की समय सीमा होने के कारण उन्हें फसल बेचने की चिंता सता रही है। अलेवा और नगूरां खरीद केंद्र के अधीन 28 गांव आते हैं। खरीद की धीमी गति के चलते मंडी में धान के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें