उचाना। उचाना खुर्द की तमन्ना का मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के तहत इंडियन आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट चयन हुआ है। तमन्ना ने बताया कि उसके पिता जगदेव श्योकंद किसान हैं। तमन्ना ने कहा कि कोई भी लक्ष्य निर्धारित कर उसको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो वह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
तमन्ना की इस उपलब्धि पर परिवार और ग्रामीणों में खुशी है।तमन्ना उचाना के शिवानिया पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है। प्राचार्य प्रोमिला मलिक ने कहा कि तमन्ना मेधावी छात्रा रही है। सरपंच भतेरी देवी व मास्टर जयभगवान ने कहा कि तमन्ना ने गांव का नाम रोशन किया है। गांव की पंचायत के साथ-साथ पूरे गांव को बेटी पर गर्व है। बेटी भी बेटे की तरह माता-पिता व गांव का नाम रोशन कर सकती है।