गांव रामकली में एक व्यक्ति ने खेत में जाकर पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने तीन युवकों पर रुपयों के लेन-देन को लेकर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खेतीबड़ी करने वाला हरकेश (47) बुधवार को खेत में गया और पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उसके भाई हरकेश का जींद निवासी सुरेश, सन्नी और मोनू से पैसे का लेने देन चल रहा था, जबकि हरकेश ने उनके रुपये दे दिए थे। इसके बावजूद तीनों ने घर पर आकर उसको परेशान करना शुरू कर दिया था। कई बार तीनों ने गांव आकर उसको बेइज्जत भी किया। इससे परेशान होकर हरकेश ने खेत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकली निवासी एक युवक ने खेत में पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर जींद निवासी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलबीर सिंह, गतौली चौकी प्रभारी।