फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, 24 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sat, 30 Nov 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
धरौदी गांव में पांच माह पहले हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की मौत के मामले में नागरिक अस्पताल में चला धरना शुक्रवार को डीएसपी नरवाना के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। इसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमत हुए तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

धरौदी गांव निवासी सुरेश की मौत को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी मांगो को लेकर पुलिस के साथ गतिरोध बना रहा। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में धरने को जारी रखा। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। दोपहर बाद नरवाना डीएसपी अमित भाटिया परिजनों से मिले और बातचीत की। परिजनों की मांग पर उन्होंने जिन लोगों के नाम दिए। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, मामले की जांच एसआईटी से करवाने तथा हिसार रेंज के किसी भी अधिकारी से करवाने की बात रखी।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सक बोर्ड से करवाया जाएगा। इस पर परिजन धरना समाप्त कर पोस्टमार्टम करवाने को राजी हो गए। परिजनों ने मृतक की तेरहवीं तक सुरक्षा की गुहार लगाई। डीएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यह था मामला
गांव धरौदी निवासी सुरेश लगभग पांच माह पहले हुए झगड़े में घायल हो गया था। दूसरे पक्ष के व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक सुरेश समेत दो लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति की मौत हृदय गति रुकने हुई थी। अब सुरेश जमानत पर था। उस दौरान झगड़े में लगी चोटों के चलते वीरवार को सुरेश की मौत हो गई थी। सुरेश के परिजन दूसरे पक्ष के 24 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने तथा गिरफ्तारी पर अड़े थे। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर 24 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें