फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के बैग पर पीएम व सीएम की फोटो लगाने पर जताया रोष

विज्ञापन
उचाना उपमंडल कार्यालय में विरोध जताते किसान। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद/ उचाना। सरकार द्वारा बीपीएल परिवार को अन्नपूर्णा योजना के तहत दिए जा रहे राशन को लेकर दूसरे दिन भी विरोध हुआ। वीरवार को उचाना में किसानों ने पुतला फूंक कर रोष जताया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के फोटो बैग पर छाप कर फिजूलखर्ची की जा रही है। इस पैसे का प्रयोग शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि वे जरूरतमंद लोगों को राशन देने नहीं, इसके नाम पर की जा रही फिजूलखर्ची का विरोध कर रहे हैं।
वीरवार को उचाना उपमंडल कार्यालय के बाहर भाकियू (चढूनी) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां, महिला सेल जिलाध्यक्ष सिक्किम सफा खेड़ी की अगुवाई में काफी किसान पहुंचे। किसानों ने पीएम, सीएम व उपमुख्यमंत्री के फोटो छपे बैग का विरोध जताया और पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इसके बाद डीएसपी जितेंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। आजाद पालवां ने कहा कि राशन के साथ जो थैला दिया जा रहा है उसकी कीमत लगभग 112 रुपये बताई जा रही है। सरकार जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। सरकार अगर गरीब आदमी की हितैषी है तो जो गेहूं सरकार दे रही है उसको दोगुना करके दे ताकि लोगों को मदद मिले। सिक्किम सफा खेड़ी ने कहा कि राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर थैलों पर फोटो लगा कर सरकार खुद का प्रचार करने पर लाखों रुपये खर्च कर रही है उसे रोकने की मांग की है। इस मौके पर बलिंद्र उचाना कलां, धर्मबीर सुदकैन, रामनिवास, मेवा, बीरा घोघड़िया, सोमबीर छातर, लीला सेढ़ा माजरा, कमला मौजूद रही।
विज्ञापन

बड़ौदा में फूंके पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम की फोटो वाले थैले
वहीं बड़ौदा गांव में भी राशन डिपो पर आए प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के थैलों को जलाया गया। किसानों ने कहा काफी सालों से राशन डिपो पर गेहूं बंटा जा रहा है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम की फोटो लगे बैग साथ में बांटे जा रहे हैं। ये बैग बांट कर खुद का प्रचार सरकार कर रही है जो गलत है।
खटकड़ टोल पर भी जताया विरोध
वहीं खटकड़ टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर भी राशन के लिए दिए गए थैलों का विरोध जताया गया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार के इस प्रकार की हर फैसले का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें