फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन मई को छह केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी, डीसी दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी डीसी को परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 2931 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें राजकीय कॉलेज में 600, सीआरएसयू के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 576, सीवी रमन ब्लॉक में 528, पीआईजी कॉलेज में 528, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 387 और गर्ल्स मॉडल संस्कृति स्कूल में 312 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा और प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम सत्यवान मान और डीईओ ऋतु पंघाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें