फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व सैनिकों ने जुलाना में कैंटीन खोलने की मांग की

Sun, 01 Dec 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना में कैंटीन खोलने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को भीम सिंह की अध्यक्षता में लंगर घर में हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।
विज्ञापन

भीम सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की मांग है कि जुलाना में उनके लिए कैंटीन बनाई जाए, क्योंकि सामान लेने के लिए उन्हें जींद या रोहतक जाना पड़ता है। जब सफीदों और गोहाना में कैंटीन खुल सकती है तो जुलाना में क्यों नहीं? कई बार पूर्व सैनिकों ने इसकी मांग उच्च अधिकारियों से लेकर सांसद तक की है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस अवसर पर नरेंद्र लाठर, विरेंद्र, कर्मबीर, ओमप्रकाश, छोटूराम, रामभज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें