फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर युवा को देश के लिए बनना चाहिए भगत सिंह : मोनिका

Sun, 28 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी04 : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि को सम्मानित करते
विज्ञापन
जींंद। ग्राम पंचायत आलन जोगी खेड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर मनाई गई। इसकी अध्यक्षता सरपंच अमरनाथ ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक समिति पिल्लूखेड़ा की चेयरपर्सन मोनिका गांगोली रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर में निजी अस्पताल पानीपत के सहयोग से ग्रामीणों की नेत्र जांच, बीपी जांच, खून की जांच, ईसीजी और शुगर जांच की गई। इसमें एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के आदर्श हैं। हर युवा को देश के लिए भगत सिंह बनने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला सचिव अनिता जामनी, महेंद्र कालवा, नरेंद्र कटारिया संदीप भड़ताना, सोनू रजाना, प्रवीन सैनी, राजेश टुर्ण, बलवान फौजी और सुभाष फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें