04जेएनडी12-महात्मा गांधी पार्क में सफाई करते सेव संस्था पदाधिकारी। स्रोत सदस्य
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 450वां अभियान था।
पार्क में पड़े हुए पॉलीथिन और अन्य कूड़े को उठाते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि हर आदमी स्वच्छता को आदत बनाएं। जब स्वच्छता आदत बन जाएगी तब हर आदमी स्वच्छता का ध्यान रखेगा। यदि कोई दूसरा आदमी उसके सामने कूड़ा जमीन पर फेंकता हुआ नजर आएगा तो उसको वह रोकगा, टोकेगा और समझाएगा।
आपस में टोकने से सामाजिक ताने बाने में लोग इस बात को समझ सकेंगे। आपस में टोकने से स्वच्छता की मुहिम बहुत ज्यादा प्रभावशाली होगी। स्वच्छता पर्यावरण का मुख्य हिस्सा है, इसलिए सभी ने कूड़ा डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए और वो डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए।
जब हम हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में डालेंगे तो स्वच्छता अवश्य रहेगी। हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। हमारे समाज में बीमारियां कम होगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अच्छा होगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह श्योकंद, डॉ. राजेंद्र सिंह, कृष्ण भारद्वाज, रोहताश गुप्ता, इंस्पेक्टर बलबीर ईगराह, सुजान सिंह पूनिया, सुनील अहीर, सूरजभान सिहाग मौजूद रहे।