फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टेंडर के बाद भी ढीली पकड़, सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे गोवंश

Fri, 10 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी09-शहर के रेलवे रोड पर सड़क के बीच में खड़ा गोवंश। संवाद
विज्ञापन
जींद। महीनेभर पहले टेंडर लगने के बाद भी हजारों बेसहारा गोवंश शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे यातायात बाधित होने और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।फिर भी मौत का आलम बनकर घूम रहे गोवंशों पर नगर परिषद अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

नप का दावा है कि पशु पकड़ो अभियान के तहत अब तक लगभग 550 गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जा चुका है लेकिन फिर भी गोवंशों के झुंड सड़कों पर मंडराते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद ने महीनेभर पहले पशु पकड़ो अभियान के तहत टेंडर लगाया था। फिर भी इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा हैं।
अभियान के बावजूद गोहाना रोड, रेलवे रोड, सफीदों रोड, भिवानी रोड, रोहतक रोड और हांसी रोड के अलावा शहर के मुख्य चौराहों पर बेसहारा गोवंश खतरा बनकर घूम रहे हैं। फिलहाल शहर में दो हजार से ज्यादा बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से पहले गोशालाओं को प्रति गोवंश 150 रुपये सालाना दिए जाते थे जो बाद में 300 रुपये कर दिए गए थे लेकिन इस राशि से एक पशु के लिए दस दिन के चारे की भी व्यवस्था नहीं हो सकती। गो सेवा आयोग का दावा है कि 300 रुपये बछड़े, 600 रुपये गाय और 800 रुपये नंदी को रखने वाली गोशालाओं को दिए जाएंगे।
सड़कों पर झुंड बनाकर घूम रहे गोवंश
शहर में गोवंशों की तादाद लगातार बढ़ रही है। रात को गोवंश सड़कों पर झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। बरसात का मौसम होने के कारण मच्छर से बचने के लिए ये कॉलोनियों से निकलकर मुख्य मार्गों पर आ जाते हैं। इसकी वजह से हादसा होने का डर रहता है। शहर में गोहाना, सफीदों, नरवाना, कैथल और रोहतक रोड से रात को निकलना खतरे से खाली नहीं है। अंधेरे में गोवंश सड़क पर दिखाई नहीं देते हैं और वाहन की सीधी टक्कर हो जाती है।
वर्जन
नगर परिषद का पशु पकड़ो अभियान लगातार चल रहा है। रोजाना 60 से 70 गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है। अब कुछ ही दिनों में शहर को गोवंश मुक्त कर दिया जाएगा। -सुरेंद्र दूहन, नगरायुक्त, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें