फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुहागिनें साढ़े 13 घंटे रखेंगी उपवास

Fri, 10 Oct 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी36-अशोक शर्मा।
विज्ञापन
उचाना। सुखी दाम्पत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा जाएगा। इस बार व्रत की अवधि करीब साढ़े 13 घंटे की होगी। महाराजा अग्रसेन मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृष राशि में रहेंगे। शुक्रवार का दिन होने से शुभ फल प्राप्त होंगे। व्रत में सूर्योदय से पूर्व चूरमा खाया जाता है। इसके लिए सुबह चार बजे से साढ़े पांच बजे तक का समय शुभ है। उन्होंने बताया कि व्रत सुबह छह बजकर 16 मिनट से शुरू होगा। शाम चंद्रोदय तक लगभग 13 घंटे 32 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय और चंद्र समय रात्रि आठ बजकर तीन मिनट से नौ बजकर दस मिनट तक श्रेष्ठ है। शाम की पूजा का शुभ मुर्हूत पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बजकर 29 मिनट तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें