26जेएनडी04-राजकीय पीजी कॉलेज में पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद मौजूद स्टाफ सदस्य और विद्यार
जींद। जिले के कई कॉलेजों में दो मेरिट लिस्ट और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी यूजी कोर्स में 20 से 25 प्रतिशत सीटें खाली बची हुई हैं। कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर दो से तीन गुना आवेदन आए थे। वहीं पहली मेरिट लिस्ट भी ज्यादातर संकायों में 100 से ऊपर रही थी।
यूजी कोर्स में दाखिले के लिए 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी जिसमें ज्यादातर संकायों में मेरिट लिस्ट 100 से ऊपर रही थी। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 27 जून से लेकर 30 जून तक फीस जमा करनी थी।
इसके बाद तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को चार जुलाई से लेकर सात जुलाई तक फीस भरने का समय था। नौ जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हुई थी। 11 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते थे।
फिर 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये हर रोज लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकते थे, लेकिन दो सप्ताह चली फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी अभी भी कॉलेजों में सीट खाली बची हुई हैं।
बॉक्स
राजकीय पीजी कॉलेज में खाली सीटों की जानकारी
संकाय-कुल सीट-दाखिल हुए-खाली सीट
बीए-600-594-6
बीएसससी इन फिजिकल साइंस-300-119-181
बीकॉम-220-155-70
बीसीए-120-118-02
बीए भूगोल-40-36-4
बीए अंग्रेजी-40-32-8
बीबीए-40-39-01
बीए अर्थशास्त्र-40-29-11
बीए गणित-40-24-16
कुल सीट-1630-1296-334
वर्जन
दो मेरिट लिस्ट और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेज मेंं कुछ सीट खाली रह गई हैं। अगर खाली सीटों पर दाखिले के लिए नया शेड्यूल आता है तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
-डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज