नरवाना। भगत सिंह कॉलोनी निवासी वंश ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 497 अंक हासिल कर 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
परिणाम घोषित होते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की। वंश की मां सरोज ने बेटे की आरती उतारकर उसका स्वागत किया। वंश ने बताया कि रिजल्ट देखने के समय वह जींद में था। जैसे ही परिणाम सामने आया, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बताया कि वह लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय कम समय में पूरी एकाग्रता के साथ अध्ययन करता था। सोशल मीडिया का उपयोग भी केवल पढ़ाई से जुड़ी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए किया।
लक्ष्य : इंजीनियर बनना चाहते हैं वंश
वंश का सपना आईआईटी में दाखिला लेकर इंजीनियर बनने का है। इस खुशी के मौके पर बहन तनीषा, बुआ रेखा, दादी प्रेमवती, मामा राम प्रसाद व संदीप, सरोज रीना, मामी सम्मत व माया मौजूद रहे।
पांच साल पहले हो चुका पिता का निधन
वंश के पिता राजेश का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया। वंश का परिवार पहले करनाल जिले के सालवन गांव में रहते था। उनके पिता ने असंध में सेनेटरी की दुकान की हुई थी। वर्ष 2021 में पिता राजेश के निधन के बाद नरवाना आ गए थे। वहीं वंश की मां ने करीब दो साल तक शहर के ही एक मॉल में नौकरी करके वंश व उसकी बहन का पालन पोषण किया। उसके बाद सरोज एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। मां सरोज ने पिता के निधन के बाद मां ओर पिता दोनों का प्यार दिया और पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। इसकी बदौलत आज वंश ने नाम रोशन कर दिखाया है।
वंश ने बताएं सफलता के यह टिप्स
वंश ने बताया कि वह घर पर केवल दो घंटे ही पढ़ाई करते हैं लेकिन इस दौरान वह पढ़ाई पूरी लगन और एकाग्रता के साथ करते हैं इस बीच वह अपना ध्यान किसी और चीज में नहीं लगने देते वही सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं और यदि फोन का प्रयोग करते हैं तो वह अपने पढ़ाई में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए करते हैं और आगे के मार्गदर्शन के लिए वह अपने सीनियर से बातचीत करते रहते हैं और मार्गदर्शन लेते रहते हैं।
वंश ने इन विषयों में किए इतने अंक प्राप्त
.हिंदी–92
.अंग्रेजी –100
.गणित–99
.सामाजिक विज्ञान –100
.विज्ञान –100
.संस्कृत–100
14जेएनडी28: विक्ट्री साइन दिखाते हुए वंश। संवाद।
14जेएनडी28: विक्ट्री साइन दिखाते हुए वंश। संवाद।
14जेएनडी28: विक्ट्री साइन दिखाते हुए वंश। संवाद।