फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 14 माह बाद भी अधूरा जुलाना बाईपास का सड़क निर्माण

Sat, 30 Aug 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी35-जुलाना की अनाज मंडी के पास अधूरी पड़ा सडक़ का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। नौ करोड़ रुपये से बनने वाली जुलाना की आंतरिक बाईपास की सड़क जिसकी लंबाई सोनिया इंटरनेशनल स्कूल से ब्राह्मणवास तक पांच किलोमीटर की है, उसका निर्माण कार्य एक वर्ष दो माह से अधूरा पड़ा है। 14 माह में यह सड़क केवल ढ़ाई किलोमीटर ही बनी है। ढ़ाई किलोमीटर की अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य जब होगा जब वन विभाग पेड़ काटेगा।
विज्ञापन


यह अधूरा पड़ा अढ़ाई किलोमीटर का रास्ता वाहन चालकों व कस्बे के लोगों के लिए आफत बना हुआ है। सरकारी कार्यों में लेटलतीफी किस कदर हावी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग पांच किलोमीटर लंबे इस छोटे से टुकड़े का निर्माण कार्य जुलाई 2024 में शुरू हो गया था लेकिन पूरा कार्य अभी तक भी नहीं हुआ।
सोनिया स्कूल से लेकर ब्राह्मणवास मोड़ तक का यह रोड कस्बे के लोगों के लिए जीवन रेखा की तरह है। किसी को भी जुलाना से बाहर जाना है या बाहर से जुलाना आना है तो उसको इस रोड से गुजरना ही पड़ता है। लगभग 10 वर्षों से इस सडक़ की हालत काफी खस्ता थी।
विज्ञापन

इस मार्ग पर जुलाना की नई अनाज मंडी भी पड़ती है जिसमें गेहूं व धान की फसल लेकर हांसी, भिवानी, रोहतक, गोहाना, जींद, झज्जर और जुलाना क्षेत्र लोग लेकर आते है। स्थानीय लोगों ने काफी संघर्ष करके पहले तो इस रोड का एस्टीमेट पास करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उसके बाद फिर इसका निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नेताओं के यहां गुहार लगाई और जब इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ।
पांच किलोमीटर इस छोटे से टुकड़े पर कई महीनों से रोड़े और मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। इस कारण सारा दिन धूल उड़ती रहती है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं और बरसात होने पर यह पानी से भर जाते हैं। खासकर इस रोड से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक और राहगीरों का यहां से निकलना दूभर हो गया है।




पांच किलोमीटर की यह सड़क ढ़ाई किलोमीटर बना दी गई है। ढ़ाई किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य वन विभाग के कारण रुका हुआ है। वन विभाग ने सड़क कि नारे पेड़ काटने हैं और पेड़ों की जड़ भी निकालनी है। पेड़ काटने के बाद व उनकी जड़ जमीन से निकालने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सत्यवीर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें