फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 2.31 करोड़ की ठगी करने के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर क्राइम थाना ने 2.31 करोड़ रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 45 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान साहिल और अरुण के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


15 मई को नरवाना निवासी सुरेश ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि दस अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। उसमें आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में आकर उसने 13 अप्रैल से नौ मई तक 2.31 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी बलवान की अगुवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को और गिरफ्तार कर 45 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें