15जेएनडी24: राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में प्रवेश परीक्षा देते बच्चे।
जींद। राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में कक्षा छठी से 11वीं तक प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बिजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, बायोलोजी लैब, साइंस लैब, गणित लैब जैसी आधुनिक प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही विद्यालय में खुले एवं हवादार कक्षा व विशाल खेल मैदान, खेल नर्सरी तथा अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वर्तमान समय में संस्कारों के साथ शिक्षा का संगम यह विद्यालय अपने लक्षण की ओर निरंतर बढ़ रहा है। बिना संस्कारों के शिक्षा का कोई अर्थ नहीं रहता। इसलिए छात्रों में अनुशासन समय पालन, आदर्श जीवन दर्शन तथा सुदृढ़ सांस्कृतिक परंपराओं को विकसित करने का कार्य भी किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।