फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांग मानने तक कर्मचारी जारी रखेंगे संघर्ष

Wed, 03 Jul 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष लोकेश भ्याण के नेतृत्व में हुई। कार्यकारी अभियंता जींद डिविजन कार्यालय में हुई बैठक का मंच संचालन जींद सचिव महेंद्र शर्मा ने किया। इसमें तीनों डिविजन के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सचिव सुभाष शर्मा ने कहा की राज्य सरकार ने कौशल रोजगार निगम में वेतन बढ़ोतरी की है, वह सरकार की तरफ से कच्चे कर्मचारियों को केवल आश्वासन है। जब तक सरकार कर्मियों की जायज मांगों को नहीं मान लेती संघर्ष जारी रहेगा। 4 जुलाई को डीसी को भी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, जो सब खोखले नजर आते हैं। ऐसे ही बिजली विभाग का कार्य भी जोखिम भरा है। विद्युत विभाग में हजारों कर्मचारी लगे हुए हैं। कई कच्चे कर्मचारी हादसे का शिकार हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने आज तक जोखिम भत्ता की सुविधा लागू नहीं की है, जोकि कर्मचारियों की जायज मांग है। शर्मा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सागर, मोती मोर, राकेश शर्मा, बिल्लू दहिया, राजेंद्र चहल, कश्मीरी लाल, कर्मपाल सिद्धू, राकेश मलिक, वीरेंद्र बांगड़, नीलम, वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें