फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की शादी की उम्र 16 वर्ष हो : नैन

Wed, 03 Jul 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी32-विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपते खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। प्रेम विवाह में परिजनों की सहमति और लड़कियों की शादी की आयु 16 वर्ष करने के लिए बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नैन ने कहा कि लव मैरिज एक्ट में बदलाव कर परिजनों की सहमति जरूरी की जानी चाहिए। लड़कियों की शादी की उम्र 16 वर्ष करने के बारे में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बच्चों को उनके भविष्य को देखते हुए यह मांग उचित है। इसके साथ एक ही गोत्र और एक ही गांव या नजदीकी गांव में भी प्रेम विवाह पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा की हम यह भी मांग करते हैं कि लड़कियों की शादी की उम्र जो 21 वर्ष की गई है वह 16 वर्ष करनी चाहिए, क्योंकि कई बार लड़कियां 21 वर्ष तक होते-होते गलत कदम उठा लेती है। लड़की 16 वर्ष की उम्र में भी में मेच्योर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भी बयान दे चुके हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी संदीप हरियाणा, बल्ली मिस्त्री, मोदी नैन, बीरा, सुमित, मनदीप, महेंद्र मौजूद रहे।

02जेएनडी32-विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपते खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें