फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 65 सफाई कर्मियों के स्थानांतरण और पद परिवर्तन के प्रस्ताव पर भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
01जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में मांगों को लेकर विरोध जताते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत 65 सफाई कर्मचारियों के स्थानांतरण, पद परिवर्तन और दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में समायोजन के प्रस्ताव को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया और प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को पत्र सौंपकर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष विकास और प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारी अस्पताल में लंबे समय से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यस्थल या पद में बदलाव से कर्मचारियों के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर अनिश्चितता खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा पंचकूला की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में कर्मचारियों को वर्तमान कार्यस्थल से दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में स्थानांतरित अथवा समायोजित करने और उनके पद या कार्य में बदलाव की बात कही गई है। संघ का कहना है कि एचकेआरएनएल के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति निर्धारित व्यवस्था के तहत हुई थी। ऐसे में बिना स्पष्ट प्रशासनिक आधार और कर्मचारियों की वास्तविक सेवा परिस्थितियों पर विचार किए बदलाव करना कर्मचारी हित में नहीं है। इस अवसर पर संतोष, सुमन, कोमल, कविता, आशा, राजरानी, जयबीर, सोमबीर, सुनील, सरोज व रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन

संघ ने मांग की कि जींद नागरिक अस्पताल के एचकेआरएनएल कर्मचारियों से संबंधित स्थानांतरण, पद परिवर्तन और समायोजन के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए। प्रत्येक कर्मचारी की स्थिति और अस्पताल की आवश्यकता का निष्पक्ष आकलन किए बिना किसी कर्मचारी को हटाने या उसका पद और कार्य बदलने की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए। यदि विभागीय आवश्यकता के चलते कोई प्रस्ताव तैयार किया गया है तो उसका स्पष्ट आधार कर्मचारियों और संघ के समक्ष रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें