फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के कर्मचारी सुपरवाइजर के पास हाजिरी लगवाने पर हुए लामबंद

Tue, 04 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी12: नागरिक अस्पताल में हाजिरी को लेकर ​डिप्टी सिविल सर्जन को ​शिकायत देने जाते कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की हाजिरी सुपरवाइजर के पास लगवाने के खिलाफ लामबंद होकर डिप्टी सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर उनको हाजिरी के नाम पर प्रताड़ित करता है। वह उनके पास हाजिरी लगवाने के विरोध में हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मियों ने दोपहर को एकजूट होकर इस मामले की शिकायत डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन ने लिखित में देने की बात कही। इस पर अस्पताल के कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि उनकी हाजिरी पहले मैटर्न कार्यालय में लगती थी। जहां पर उनको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी, लेकिन सुपरवाइजर उनकी हाजिरी ठीक से नहीं लगाता। इसके कारण उनको प्रताड़ित होने का डर बना है। इसको देखते हुए वह अपनी हाजिरी मैटर्न के पास ही लगवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें