फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के पास यूजर नेम-पासवर्ड नहीं होने से हैवी लाइसेंस की ट्रेनिंग फीस कटवाने को युवा काट रहे चक्कर

विज्ञापन
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में लगी युवाओं की भीड़। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में पिछले 15 दिन से जिला परिवहन अधिकारी का पद रिक्त पड़ा है। एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन के पास जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार था, उनका तबादला हो चुका है। अब जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में अपने कार्यों से आने वाले लोग भटक रहे हैं। सभी कंप्यूटरों से कार्य करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी के पास ही यूजर नेम व पासवर्ड होता है। अब यूजर नेम व पासवर्ड के बिना कोई कार्य नहीं हो रहा। कर्मचारी कर्मचारी खाली बैठे रहते हैं और लोग चक्कर काटते। सबसे अधिक परेशानी हैवी लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग की फीस कटवाने वाले युवाओं को हो रही है।
विज्ञापन

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन जो भी कार्य होते हैं। अधिकारी का पद खाली रहने से निजी वाहनों की पासिंग से लेकर वाहनों में सीएनजी लगाने संबंधित सभी प्रकार के कार्य बंद हैं। कार्मिशयल वाहनों का कार्य अब रोहतक में होता है। इसलिए जो लोग ऑनलाइन बाहर से फीस कटवा लेते हैं, उनके कार्य हो रहे हैं। कुछ युवाओं का कहना है कि उनकी ट्रेनिंग की तारीख बीत चुकी है लेकिन फीस नहीं कटी। कुछ ने बताया कि एक-दो दिन में यदि उनकी फीस नहीं कटी तो उनकी ट्रेनिंग का समय बीत जाएगा, जिस कारण उनको दोबारा ट्रेनिंग के लिए आवेदन करना होगा।
युवाओं को हो रही परेशानी
हैवी लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग शुरू होने की तारीख सात दिसंबर थी। अभी तक ट्रेनिंग के लिए फीस नहीं जमा हो पाई। बार-बार कार्यालय में जाते हैं तो कर्मचारी कहते हैं कि जिला परिवहन अधिकारी नहीं हैं, इसलिए फीस नहीं कटेगी। - मनीष, बराह खुर्द
विज्ञापन

मेरी 10 दिसंबर से हैवी लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग शुरू होनी है। यदि दस दिसंबर से पहले लाइसेंस के लिए फीस नहीं कटी तो ट्रेनिंग छूट जाएगी और फिर मुझे छह महीने बाद ही ट्रेनिंग के लिए समय मिलेगा। पिछले दस दिन से हर रोज डीटीओ कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारी कहते हैं कि उनके पास फीस काटने के लिए यूजर नेम व पासवर्ड नहीं हैं। - मनजीत, बराह कलां।
एक महीने बाद जिले को मिले थे एसडीएम
जींद में पिछले दिनों एसडीएम का भी पद खाली था। लगभग एक महीने बाद जींद को एसडीएम मिले थे। इस एक महीने के दौरान कई कार्य अटक गए थे। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई थी। अब 15 दिन से जिले में जिला परिवहन अधिकारी का पद खाली पड़ा है। फिर से जिले के लोगों को परेशानी हो रही है।
जिला परिवहन अधिकारी का पद जींद में खाली है। सरकार को इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही जिले में जिला परिवहन अधिकारी की नियुक्ति होगी। - डॉ. आदित्य दहिया, डीसी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें