फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे सभी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी : लाठर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर ने कहा कि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र धारीवाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए ट्विटर पर वोट फॉर ओपीएस के नारे के साथ-साथ ट्विटर अभियान चलाएगा। इसमें देश के सभी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ट्विटर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। इस प्रकार के अभियान यह संगठन पहले भी कई बार चला चुके हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव रहा।
विज्ञापन

महासचिव ऋषि नैन ने कहा के देश के पांच राज्यों में चुनाव है। इस दौरान लगातार सभी विपक्षी दल पुरानी पेंशन बहाली का वादा कर रहे हैं। इसके साथ-साथ सत्ता पक्ष भी दोबारा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल करने की बात कर रहा है। लेकिन 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी उन्हीं दलों पर विश्वास करेंगे जो अपने शासित राज्य में पुरानी पेंशन बहाली की शुरुआत करेगा।
विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि जो खुद विधायक और सांसद दोनों की पेंशन ले रहे हैं वह कर्मचारियों की पेंशन बंद करने को जायज बता रहे हैं। इससे बड़ा मजाक और अन्याय क्या हो सकता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जहां नेता चार-चार पेंशन ले रहे हैं, वहां 30 से 40 वर्ष सरकारी सेवा करने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त पर खाली हाथ लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर इस बार कर्मचारी और उनके पुरानी पेंशन बहाल करने वाले दलों का खुला समर्थन करेंगे और वादाखिलाफी करने वाले दलों का खुले तौर पर विरोध और घेराव किया जाएगा। धारीवाल ने कहा कि पोल खोल अभियान के तहत शहर-शहर, गांव-गांव में सभाएं कर पेंशन और निजीकरण पर सरकार की मंशा को आम जन तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें