फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंग्रेजी अध्ययन में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Wed, 20 Mar 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी06: प्रोफेसर डॉ. गौरव को सम्मानित करते हुए प्राचार्या डॉ. पूनम मोर। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज में अंग्रेजी विभाग व आईक्यूएसी ने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने की। कार्यक्रम का संयोजन अंग्रेजी विभाग की प्रमुख डॉ. गीता गुप्ता और मंच संचालन दिव्या ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला को अंग्रेजी अध्ययन में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जाइट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गौरव ने विश्व के प्रसिद्ध व्यवसायियों का उदाहरण देकर छात्राओं को प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया इनकी सहायता से हम व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कॉपी राइट और पेटेंट के बारे में भी समझाया। उन्होंने एक नए व्यवसाय के शुरू करने के पहलू जैसे नए विचार उत्पन्न करना, वित्तीय विश्लेषण, तकनीकी सहायता व पंजीगरण कैसे करें, के बारे में बताया। कार्यशाला में सुशीला मोर, नितिशा और आकांक्षा का समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यशाला में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।

20जेएनडी06: प्रोफेसर डॉ. गौरव को सम्मानित करते हुए प्राचार्या डॉ. पूनम मोर। स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें