फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सी कैटेगरी स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति सुधारने पर जोर

विज्ञापन
22जेएनडी22: खंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड जींद के प्राथमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक वीरवार को खंड कार्यालय में हुई। इसमें सी कैटेगरी स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति सुधारने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी जगबीर ढांडा और ब्लॉक कॉर्डिनेटर एफएलएन अमनदीप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य खंड के उन विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति का विश्लेषण करना था जो अभी तक निपुण लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाए हैं।
अधिकारियों ने शिक्षकों से सी कैटेगरी में आने के कारणों पर चर्चा की और सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को कक्षा-स्तर के अनुरूप दक्ष बनाना है। इसके लिए शिक्षकों को अपने शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीएलएम का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए ताकि बच्चों को विषयवस्तु को समझने में आसानी हो। साथ ही, प्रत्येक शिक्षक को अपनी पाठ योजना को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करना चाहिए ताकि शिक्षण प्रक्रिया प्रभावी हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, सीखने की गति और मूल्यांकन प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जाए।
एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपनी कक्षा की दक्षताओं और निपुण लक्ष्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों की कंपिटेंसी आधारित मूल्यांकन प्रणाली को अपनाकर ही वास्तविक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कार्य करें।
कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी जगबीर ढांडा ने कहा कि खंड जींद के सभी अध्यापक निपुण मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एफएलएन से संबंधित रिकॉर्ड को रखें और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
ब्लॉक कॉर्डिनेटर अमनदीप ने कहा कि यदि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगे तो खंड जींद जल्द ही निपुण श्रेणी में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। अंत में अधिकारियों ने शिक्षकों को यह संदेश दिया कि निपुण हरियाणा मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें