फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 1.05 करोड़ रुपये से वार्ड-23 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

विज्ञापन
22जेएनडी23: नगर परिषद कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। शहर के वार्ड-23 में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। राम कॉलोनी और चाबरी कॉलोनी क्षेत्र में कच्ची व टूटी गलियों को पक्का किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से दो अलग–अलग टेंडर जारी किए गए हैं। दोनों विकास कार्यों पर लगभग एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

पहला विकास कार्य राम कॉलोनी वार्ड-23 में प्रस्तावित है। इसमें राजेश के घर से पूनम के घर तक ब्रांच गलियों का निर्माण किया जाएगा। इस पर 58.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह गली काफी समय से खराब स्थिति में थी।
बरसात के मौसम में यहां जलभराव की समस्या रहती थी जबकि कच्ची और टूटी होने के कारण वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब गली के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

दूसरा विकास कार्य संजय के घर से शांति के घर तक की गली और ब्रांच गली से जुड़ा है। यह चाबरी कॉलोनी और राम कॉलोनी वार्ड नंबर 23 में आती हैं। इस सड़क के निर्माण पर करीब 47.25 लाख रुपये की लागत आएगी। यह दोनों कॉलोनियों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। गली की स्थिति खराब होने के कारण यहां आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
वर्जन
दोनों विकास कार्यों के टेंडर अलग–अलग लगाए गए हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके अलावा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें