नरवाना। 132 केवी पुराने बिजली घर में मेंटेनेंस के चलते 7 फरवरी को पावर ट्रांसफार्मर नंबर-2 पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख फीडर और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी बसंती माता, आईटीआई, लिंक, नरवाना शहर, वाटर सप्लाई, अस्पताल और गुरथली एपी से जुड़ी खेतों की लाइन बंद रहेगी।
इसके चलते मोर पत्ती, चोपड़ा पत्ती, इंदिरा कॉलोनी, सैनी मोहल्ला, क्रांति चौक, पंजाबी चौक, बीरबल नगर, हुड्डा ग्राउंड, अग्रसेन चौक, पुराना कोर्ट रोड, एसडी कॉलेज के पास का क्षेत्र, लोहा मंडी, कपास मंडी, सब्जी मंडी, बिजली घर से पटियाला रोड वेदा स्कूल तक, पुराना बस स्टैंड, धर्म सिंह कॉलोनी, गुरथली रोड, कोर्ट व आसपास का क्षेत्र, जहांगीर नगर, रामनगर, सुभाष नगर, ढाकल रोड सहित मेन वाटर सप्लाई गुरथली रोड, सिविल अस्पताल नरवाना और गुरथली एपी से चलने वाले खेतों का इलाका प्रभावित रहेगा।
बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले निपटाने की सलाह दी है। इंजीनियर सचिन गुप्ता, एसएसई, 132 केवी सब स्टेशन, नरवाना ने बताया कि मेंटेनेंस पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।