फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुसलाना में हाई वोल्टेज आने से ग्रामीणों के जले बिजली उपकरण

विज्ञापन
जले बिजली के उपकरण। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। गांव भुसलाना में शनिवार रात को लगभग 12 बजे अचानक हाई वोल्टेज की बिजली आने से कई लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण शमशेर, बिजेंद्र, सोमबीर, अमित चेची, ललित, आशु, सोनू, रविंद्र, रोहित, विनोद, हवा सिंह व अमित कुमार ने बताया कि देर रात वह घरों में सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे एकदम बिजली के उपकरणों में से तेज आवाज हुई। आवाज को सुनकर वह उठे तो देखा कि घर के सभी उपकरण जल जल रहे हैं। इस घटना में उनके घरों के लगे फ्रिज, कूलर, टीवी, मोटर, इंनवर्टर-बैटरी, एयर कंडीशनर समेत अन्य बिजली उपकरण जल गए। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में बिजली की वोल्टेज काफी कम व अधिक आ रही है। इस समस्या को लेकर वह निगम के कर्मचारियों से मिल चुके हैं तथा अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका परिणाम यह हुआ कि गांव को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया तथा उनको हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी है, वह नदारद रहते हैं। यहां चार कर्मचारी तैनात हैं लेकिन एक ही कर्मचारी गांव में मिलता है, बाकी तीन कर्मचारी बड़े अधिकारियों से मिलीभगत करके ड्यूटी से गायब रहते हैं। इसके अलावा गांव में बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं। इसमें जिस ठेकेदार ने यह ठेका लिया हुआ है, उसकी भी लापरवाही है। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें