फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता 31 दिसंबर तक कराएंगे आधार कार्ड अपडेट, नहीं तो बिल पर सब्सिडी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम की ओर से बिल में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है, जो उपभोक्ता अपने कनेक्शन खाते में मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपडेट कराएंगे, उन्हें ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन साल में तीन लाख 77 हजार 837 उपभोक्ताओं में से दो लाख 28 हजार 902 उपभोक्ताओं ने अपने खाते के साथ आधार कार्ड को लिंक करवाया है। अभी भी एक लाख 48 हजार 935 उपभोक्ताओं ने अपडेशन नहीं करवाया है। ऐेसे में उपभोक्ता को निगम द्वारा दी जा रही सब्सिडी से हाथ धोना पड़ेगा। साथ ही महंगी दर पर बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा। अगर उपभोक्ता 31 दिसंबर तक आधार कार्ड लिंक नहीं करवाते हैं तो जनवरी में जो बिल उपभोक्ता के पास पहुंचेगा उसमें सब्सिडी नहीं दी जाएगी। उपभोक्ता के घरेलू कनेक्शन पर 500 यूनिट तक निगम द्वारा सब्सिडी दी जाती है। गौरतलब है कि सरकार ने 2017 में केवाईसी योजना शुरू की थी, जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली बिल खाते के साथ अपना मोबाइल नंबर व आधार कार्ड अपडेट करवाना होता है। तीन साल के बाद भी लगभग 1.48 लाख उपभोक्ताओं के आधार कार्ड खाते के साथ अपडेट नहीं है। उपभोक्ताओं द्वारा आधार कार्ड खाते के साथ लिंक नहीं करवाने पर एक तरफ जहां उपभोक्ताओं को महंगी बिजली दर से बिल का भुगतान करना पड़ेगा, वहीं आने वाले समय में सरकार द्वारा जी दी जाने वाली सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ेगा।
बिना केवाईसी अपडेट कराए सब्सिडी का लाभ नहीं : सैनी
सभी उपभोक्ता कनेक्शन खाते के साथ जल्द से जल्द मोबाइल नंबर व आधार कार्ड अपडेट करा लें। बिना केवाईसी अपडेट कराए सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि वह अपने कनेक्शन खातों से दिसंबर के अंत तक आधार कार्ड अपडेट करवा लें। जिन उपभोक्ताओं के दिसंबर के अंत तक आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया तो जनवरी में आने वाले बिल में उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं दी जाएगी और उपभोक्ता अपने होने वाले नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्यामबीर सैनी, बिजली निगम, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें