दमा की बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वीरवार सुबह बुजुर्ग का शव नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने के बाद में परिजनों को सूचना दी गई। उसके बाद नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त पानीपत जिला के गांव जाटल निवासी 80 वर्षीय इंद्र के तौर पर हुई है। मृतक दमा की बीमारी से परेशान था।
राहगीरों ने बस अड्डे पर देखा शव
वीरवार सुबह राहगीरों ने नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास एक जहरीली दवा की शीशी भी पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक पानीपत जिला के गांव जाटल का रहने वाला है।
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि उन्हें दमा की बीमारी थी। इससे वह परेशान थे। बुधवार को वह दमा की देशी दवाई लाने के लिए ही घर से निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे।
नए बस अड्डे के सामने डिवाइडर पर एक बुजुर्ग का शव मिला था। इसके बाद मृतक की शिनाख्त हा गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
-बलजीत सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: टीटी की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी, शातिरों ने लगाया ₹10 लाख का चूना, पुलिस ने की कार्रवाई