18जेएनडी26-बैठक में मौजूद अग्रवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल और अन्य सदस्य। स्रोत संगठ
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि जल्द ही हरियाणा के सभी 22 जिलों का संगठनात्मक पुनर्गठन किया जाएगा। एक सप्ताह में सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। यह फैसला रोहतक रोड पर हुई बैठक में लिया गया।
डॉ. राजकुमार गोयल ने बताया कि सात सितंबर को जींद में राज्यस्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। जयंती समारोह के तहत जींद में उत्तर भारत स्तर का विवाह योग्य परिचय सम्मेलन भी होगा। देश-प्रदेश से अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत करेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाना, समाज में रिश्तों के संजाल को मजबूत करना, समरसता को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को मजबूत वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, दीपक जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, जय भगवान सिंगला, सुशील सिंगला, सुनील गोयल और सतीश गोयल मौजूद रहे। संवाद