फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में आई आठ शिकायतों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पंचायत एवं खंड विकास विभाग की दो, नगर परिषद की एक, पुलिस विभाग की दो, तहसील कार्यालय की तीन और जिला समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत शामिल रही। शिकायतों का समाधान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कर दिया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता एसडीएम जगदीश चंद्र ने की। एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें