फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन का ट्रायल अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद–सोनीपत रूट पर जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन के दौड़ने की उम्मीद है। ट्रेन के इंजन का ट्रायल लगभग पूरा हो गया है। सोमवार को ट्रायल अंतिम चरण की बताई गई। इसके अलावा ट्रैक पर बाधा बन रही झाड़ियों की सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने भी हाइड्रोजन ट्रेन को जल्द ट्रैक पर उतारने की बात कही है।
भंभेवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन की ट्रायल प्रक्रिया पिछले पांच दिनों से लगातार जारी है। इस दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ हर पहलू पर निगरानी रखे हुए हैं ताकि भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके। यह हाइड्रोजन ट्रेन 360 किलोग्राम हाइड्रोजन में करीब 180 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम होगी।
यह ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगी और इसमें शोर भी बेहद कम होगा, जिससे यात्रियों को शांत और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। जींद से सोनीपत की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है जिसे यह ट्रेन आसानी से तय कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें